IQNA

16:38 - January 03, 2020
समाचार आईडी: 3474303
अयातुल्ला सीस्तानी:

क्रूर हमले के परिणामस्वरूप आईएस के खिलाफ विजयी लड़ाई के नायकों की शहादत हुई

अंतर्राष्ट्रीय समूह- अयातुल्ला सैय्यद अली सीस्तानी, इराक़ी धार्मिक प्राधिकरण, ने बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी हमले में कमांडर सुलेमानी और कई हशदुश्शाबी अधिकारियों की शहादत पर इसे एक क्रूर कार्य बताया और इस घटना के शहीदों को ISIS के युद्ध के मैदान का नायक कहा।

क्रूर हमले के परिणामस्वरूप आईएस के खिलाफ विजयी लड़ाई के नायकों की शहादत हुई

अल-सुमरिया समाचार के अनुसार IQNA की रिपोर्ट; अयातुल्ला अल-सिस्तानी के प्रतिनिधि अब्दुल महदी अल-कर्बलाई ने इस धार्मिक प्राधिकरण की अंतिम स्थिति से संबंद्धित पाठ को कर्बला में शुक्रवार नमाज़ के अपने दूसरे धर्मोपदेश में पढ़ा।
 
इराक़ के धार्मिक प्राधिकरण के कथन में आया है:
 
इराक में दुर्घटनाएं तेज हो गई हैं और संकट बढ़ रहे हैं, और देश सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है, अल-क़ायम शहर में इराक़ी बलों के ठिकानों पर हमले से लेकर जिसमें दर्जनों मारे गए और घायल हुए, दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं तक कि बगदाद में कल का दिन उनका गवाह है।जैसे कल रात बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास क्रूर हमले की घटना जो कि इराकी संप्रभुता का उल्लंघन और अंतर्राष्ट्रीय संधियों के प्रति अनादर में शुमार होगा। इस हमले के कारण ISIS और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के कई नायकों की शहादत हुई।
 
इन घटनाओं से पता चलता है कि देश भविष्य में एक कठिन स्थिति का सामना करेगा, इसलिए मैं सभी पक्षों को संयम और बुद्धिमान व्यवहार के लिए आमंत्रित करता हूं।
3868593
captcha