IQNA

14:49 - January 11, 2020
समाचार आईडी: 3474344

बाढ़ में इंडोनेशियाई इस्लामी स्कूलों को नुकसान

अंतरराष्ट्रीय समूह- इंडोनेशिया में हाल ही में आईबाढ़ से कई इस्लामी स्कूलों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ में इंडोनेशियाई इस्लामी स्कूलों को नुकसान

IQNA की रिपोर्ट अंतरा न्यूज के मुताबिक, लेबेक, बैंटन प्रांत के कई हिस्सों में बाढ़ के बाद 18 इस्लामिक बोर्डिंग स्कूलों की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है।
लुबाक क्षेत्र में धार्मिक मामलों के प्रशासन के प्रमुख अजरूम फिरदौस ने कहा, "हमने क्षतिग्रस्त इमारतों के पुनर्निर्माण के लिए ख़र्च प्राप्त करने के लिऐ धार्मिक मामलों के मंत्रालय को इसकी सूचना दे दी है।
 
उनके अनुसार, इन स्कूलों में से कुछ की गतिविधियों को क्षति पंहुचने के कारण रोक दिया गया है और कुछ दूसरे पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।
 
फिरदस ने कहाः "हमें उम्मीद है कि आपातकालीन प्रतिक्रिया अवधि समाप्त होने के बाद स्कूलों को फिर से बनाया जाएगा।
 
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (बीएनपीबी) ने घोषणा की कि हाल ही में आई बाढ़ में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। बाढ़ ने लुबेक के छह जिलों में 1060 घरों को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया।
 3870703
captcha