IQNA

12:28 - January 12, 2020
समाचार आईडी: 3474347

सरदार सुलेमानी की शहादत के अवसर पर भारत में कुरान का पाठ

अंतर्राष्ट्रीय समूह- भारत के शहर देहरादून के छात्रों ने सरदार क़ासिम सुलेमानी की शहादत के अवसर पर कुरान का पाठ किया।

सरदार सुलेमानी की शहादत के अवसर पर भारत में कुरान का पाठ

IQNA की रिपोर्ट भारत सेः यह समारोह उत्तराखंड के देहरादून में नूर बख़्शी सेमिनरी स्कूल के छात्रों की प्रयास से क़ुद्स फोर्स कमांडर सरदार कासिम सुलेमानी की शहादत के अवसर पर आयोजित किया गया।
 
इससे पहले भी, कुछ भारतीय दलों ने बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी ड्रोन हमले में सरदार कासिम सुलेमानी की हत्या की निंदा की थी। भारतीय मुस्लिम विद्वानों ने भी एक बयान जारी करने के साथ हत्या की निंदा की।
 
हाल के दिनों में, हत्या की निंदा करने और उसका बदला लेने के लिए भारत के विभिन्न शहरों में मुस्लिम लोगों द्वारा प्रदर्शन किए गए हैं।
 
यह याद रहे कि कमांडर क़ासिम सुलेमानी की कार को 3 जनवरी की सुबह बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया था, और अबु हादी अल-मोहनदिस, डिप्टी हशद अल-शाबी और उसके साथियों के साथ शहादत पर फ़ायज़ होगऐ थे।
 
घटना के चित्र नीचे देखे जा सकते हैं;
3870867

 


 
captcha