IQNA

14:07 - January 20, 2020
समाचार आईडी: 3474372

शहीद अल-मोहनदिस की कब्र के पास इराक़ी क़ारियों का सामूहिक पाठ +फ़ोटो

अंतर्राष्ट्रीय समूह -प्रतिरोध के शहीदों की याद में कई प्रमुख इराक़ी क़ारियों की भागीदारी के साथ नज़फ़ की वादी अल-सलाम कब्रिस्तान में शहीद "अबू महदी-अल-मोहनदिस" की कब्र के पास कुरान पाठ आयोजित किया गया।

शहीद अल-मोहनदिस की कब्र के पास इराक़ी क़ारियों का सामूहिक पाठ +फ़ोटो

इराक़ से IQNA की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ में हशदुश्शाबी (पीपुल्स मोबलाइजेशन) के इस्लामिक ब्यूरो से जुड़े कुरान खंड ने प्रतिरोध के शहीदों विशेष शहीद अबू महदी मोहनदिस, शहीद सुलेमानी और उनके साथियों की विशुद्ध आत्माओं की याद में नज़फ़ अशरफ़ की वादी अल-सलाम कब्रिस्तान में शहीद "अबू महदी-अल-मोहनदिस" की कब्र के पास कुरान पाठ आयोजित किया।
 
इस महफ़िले क़ुरानी में इराकी क़ारी सैय्यद यासिर अल-इलाक़ द्वारा पवित्र कुरान की आयतों का पाठ करने के अलावा, कुरानी समूह "शुहदाऐ हशद अल-शाबी" कि जिसमें जवाद अल-काबी, अहमद अल-हुसैनी, मेहदी अल-वाएली और मोर्तज़ा अल-दर्राजी शामिल थे सामुहिक क़ुरान पाठ किया,इसी तरह इराक़ी मद्दाह कर्रार अल-शमरी ने भी दर्शकों के लिए शोक व्यक्त किया।
 
प्रतिरोध के शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए यह तीसरी आधिकारिक कुरानिक संगत है और भविष्य में इस संबंध में अन्य कुरानिक महफ़िलें होंगी।
3872914
captcha