IQNA

13:44 - January 22, 2020
समाचार आईडी: 3474377

मलेशिया में कुरान के अपमान की जांच शुरू

अंतरराष्ट्रीय समूह- मलेशिया के प्रांत पेनांग में बालिक पुलाव शहर की पुलिस ने कुरान के अपमान के बारे में ऐक रिपोर्ट प्रस्तुति के बाद उसके अपराधियों को खोजने के लिए जांच शुरू करदी है।

मलेशिया में कुरान के अपमान की जांच शुरू
स्टार न्यूजपेपर के अनुसार IQNA की रिपोर्ट,इस शहर की उमर बिन ख़त्ताब मस्जिद के उपासकों में से एक ने कल मस्जिद के बाथरूम में कुरान की एक प्रति के जले हुए पृष्ठ देखे।
 
उन्होंने मस्जिद के गार्ड को सूचित किया और पुलिस को भी सूचित किया।
 
मस्जिद के गार्ड ने कहा: "मस्जिद में कुरान की सभी प्रतियाँ सुरक्षित हैं और इस जली हुई प्रति को निकाल लिया गया है।
 
पुलिस निगरानी कैमरों और अन्य उपायों द्वारा उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह अपमानजनक किया है।
 
इस्लाम मलेशिया का आधिकारिक धर्म है, और वर्ष 2010 की जनगणना के अनुसार, इसकी 30 मिल्युन आबादी में लगभग 60% मुस्लिम हैं।
3873415
captcha