IQNA

15:54 - February 21, 2020
समाचार आईडी: 3474473

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में ईरानी राष्ट्रीय उत्सव का परावर्तन

तेहरान (IQNA), इस्लामिक सलाहकार सभा के ग्यारहवें कार्यकाल और रहबरी विशेषज्ञों की विधानसभा के पांचवें कार्यकाल के पहले चुनाव के शुरुआती घंटों में क्रांति के सर्वोच्च नेता, देश के शीर्ष अधिकारियों और लोकप्रिय समूहों की उपस्थिति विदेशी मीडिया, विशेषकर अरब भाषा के मीडिया पर व्यापक परावर्तन रहा।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में ईरानी राष्ट्रीय उत्सव का परावर्तन
चुनाव के शुरुआती घंटों में अयातुल्ला अली ख़ामेनई और इस्लामी गणतंत्र ईरान के अधिकारियों और जनता के विभिन्न समूहों की उपस्थिति को विदेशी मीडिया ने कवर किया है।
 
अल जज़ीरा और रॉयटर्स नेटवर्क ने आज सुबह अपने नियमित कार्यक्रमों को रोक कर लाइव इमाम खुमैनी के हुसैनीह में सर्वोच्च नेता की उपस्थिति और पार्लीमेंट और विशेषज्ञों की विधानसभा के चुनाव में वोट डालने की छवियां प्रसारित कीं। ।
 
लेबनान के अल-मयादीन समाचार साइट ने यह भी कहा कि अयातुल्ला अली ख़ामेनई ने चुनाव के शुरुआती घंटों में अपना मतदान किया।
लिखा: ईरानी नेता ने चुनाव को राष्ट्रीय अवकाश कहा और सभी को मतदान के लिए आमंत्रित किया।
अल-मयादीन ने लिखा:इस चुनाव का महत्व यह है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के क़ुद्स कमांडर सरदार सुलेमानी की हत्या के बाद, यह इस्लामी गणतंत्र ईरान पर अमेरिकी दबाव की छाया में आयोजित किया जारहा।
इराक़ की अल-फ़ुरात न्यूज़, अल-मनार न्यूज़, समाचार साइट,अल-अरबी अल-जदीद न्यूज़, लेबनान की अल-अहद न्यूज़, अल-सुमारिया न्यूज़ इराक़, अल-नशरा न्यूज़, CNN इसके अलावा, अल-कुद्स अल-अरबी समाचार पत्र, द वॉल स्ट्रीट जर्नल की वेब साइट, द न्यू यॉर्क टाइम्स, अल-जज़ीरा सैटेलाइट नेटवर्क, क़तर, रूस समाचार एजेंसी, रूस की स्पुतनिक न्यूज एजेंसी आदि ने सर्वोच्च नेता के इस बयान की ओर इशारा करते हुऐ कि चुनाव, ईरान के राष्ट्रीय हितों की गारंटी देते हैं लिखा: ईरानी लोग आज सुबह 8 बजे से नए प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिऐ चुनावों में गए।
11 वां इसलामी पार्लीमेंट और पहली इंटरमीडिएट पांचवीं विशेषज्ञों की विधानसभा का चुनाव आज सुबह, 21 फ़रवरी को, 208 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 290 सांसदों और विशेषज्ञों की विधानसभा के 7 सांसदों को तेहरान, कोम, फ़ार्स, उत्तरी खुरासान और ख़ुरासन रज़वी क्षेत्रों में नामांकित करने के लिए आयोजित होरहे हैं।
 3880280
captcha