IQNA

नाइजीरियन इस्लामिक मूवमेंट के 91 सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट ऑफ काडूना द्वारा बरी कर दिया गया

15:30 - February 23, 2020
समाचार आईडी: 3474482
तेहरान (IQNA),नाइजीरिया में काडूना राज्य के सुप्रीम कोर्ट ने नाइजीरिया के इस्लामिक मूवमेंट (IMN) के 91 सदस्यों को बरी कर दिया और इस आदेश के जारी होने के बाद, उनके वकील ने राज्य सरकार से मुआवजे की मांग की।
नाइजीरियाई इस्लामिक मूवमेंट इंफॉर्मेशन बेस की रिपोर्ट के अनुसार, काडूना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, बारिस्टर मैक्सवेल कीवन की ओर से, नाइजीरिया में इस्लामिक मूवमेंट के 91 सदस्यों को बरी करने के बाद शियाओं के इस समूह के लिए वकील कल 22 फ़रवरी को, कडूना राज्य सरकार से उन्हें मुआवजा देने का मुतालेबा किया।
 
कीवेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा: "सरकार को हमारे साथ काम करना चाहिए और उन लोगों के लिए मुआवजे पर विचार करना चाहिए जो चार साल से जेल में हैं ।
 
उन्हों ने कहाः "इनमें से कई लोग अपनी नौकरी खो चुके हैं, कुछ सरकारी संस्थानों में रोजगार से वंचित हैं यहां तक ​​कि परिवारों को भी समस्या है। वे जानते थे कि वे सबूत के आधार पर निर्दोष हैं, लेकिन शियाओं के इस समूह को कैद कर लिया था।
 
यह याद रहे कि नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के सदस्य, शेख इब्राहिम ज़कज़की के अनुयायियों को वर्ष 2015 में ज़ारिया शहर, कडूना राज्य में गिरफ्तार किया गया था और तब से बिना किसी अपराध के जेल में बंद हैं।
 
शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी, मुअल्लिमा ज़ीनत को भी पांच साल से नाइजीरिया की जेल में रखा गया है, जब कि उनकी बेगुनाही पर अदालत के फैसले के बावजूद और अब उनका स्वास्थ्य गंभीर स्थिति में है।
 3880663

captcha