IQNA

कुरान पांडुलिपियों के संरक्षण की प्रक्रिया के बारे में अमीरात की दस्तावेजी फिल्म + देखें विडियो

14:58 - November 01, 2022
समाचार आईडी: 3478006
तेहरान (IQNA):शारजाह पवित्र कुरान असेंबली ने संयुक्त अरब अमीरात में पवित्र कुरान की पांडुलिपियों के संरक्षण के बारे में एक वृत्तचित्र फिल्म दिखाई है।

शारजाह पवित्र कुरान असेंबली ने संयुक्त अरब अमीरात में पवित्र कुरान की पांडुलिपियों के संरक्षण के बारे में एक वृत्तचित्र फिल्म दिखाई है।
इकना के अनुसार, अल-खलीज के हवाले से, शारजाह पवित्र कुरान असेंबली ने "अल-अवसिया अला अल-रिसाला" (रिसालत के संरक्षक) नामक एक लघु फिल्म का निर्माण किया और इसमें पूरे इतिहास में कुरान की पांडुलिपियों को संरक्षित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया है।
इस फिल्म में, पैगंबरे इस्लाम (PBUH) के जीवनकाल से रहस्योद्घाटन (वहीं) के शब्दों को संरक्षित करने की विधि और पवित्र कुरान को लिखने में असहाबे रसूल (स.अ.अ.) के प्रयासों और उसके बाद पूरे इतिहास में वर्तमान युग तक की चर्चा की गई है।
उपरोक्त फिल्म में, सैकड़ों साल पहले की उत्कृष्ट और दुर्लभ पांडुलिपियों को संरक्षित करने में इस सभा की ऐतिहासिक भूमिका और  पांडुलिपियों की बहाली प्रक्रिया और उस की वेबसाइट पर डिजिटल संग्रह का वर्णन किया गया है।
अल-अवसिया अला अल-रिसाला फिल्म को शारजाह में पवित्र कुरान सभा भवन के साथ-साथ शारजाह अमीरात में कई ऐतिहासिक स्थानों पर फिल्माया गया था।
इस डॉक्यूमेंट्री के कुछ अंश आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

 


https://iqna.ir/fa/news/4095602

captcha