IQNA

हैम्बर्ग में कुरानी और इस्लामी कक्षाएं आयोजित

15:05 - November 13, 2022
समाचार आईडी: 3478075
तेहरान (IQNA):हैम्बर्ग इस्लामिक सेंटर ने आज, 12 नवंबर से इस केंद्र की कुरानिक और इस्लामी शैक्षिक कक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की।

हैम्बर्ग इस्लामिक सेंटर ने 12 नवंबर से इस केंद्र की कुरानिक और इस्लामी शैक्षिक कक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की।

इकना के मुताबिक केंद्र ने घोषणा की: ये कक्षाएं हर हफ्ते शनिवार को होंगी और 12 नवंबर 2022 को इस की पहली बैठक थी।

कक्षाएं स्थानीय समयानुसार 9:30 से 17:00 तक आयोजित की जाएंगी और उस का स्थल इस्लामिक सेंटर ऑफ हैम्बर्ग होगा।

ये कक्षाएं बच्चों, किशोरों और वयस्कों के लिए हैं और शनिवार को दो पालियों, सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएंगी।

इस्लामी अक़ाइद (जर्मन में), इस्लाम का इतिहास (जर्मन), कुरान की तालीम महिलाओं के लिए , वयस्कों के लिए कुरान, इस्लाम की तालीम युवाओं के लिए (जर्मन), फारसी जबान, 6 से 10 साल के बच्चों के लिए कुरान की तालीम और तजवीद और कुरान की तालीम इस में शामिल होंगी।

19 नवंबर से 28 नवंबर तक जर्मन भाषा में अध्ययन सर्कल भी हैम्बर्ग इस्लामिक सेंटर के अन्य वर्गों में से एक है, जो हर दो सप्ताह में एक बार आयोजित किया जाएगा।

 

https://iqna.ir/fa/news/4098766

 

 

captcha