IQNA

14:46 - November 23, 2022
समाचार आईडी: 3478138

मिस्र में वर्ष का अनुकरणीय कुरान शिक्षक पेश किया गया

तेहरान()मिस्र के अक़ाफ़ मंत्री ने मुस्तफ़ा मुहम्मद मुस्तफ़ा अब्दुल्ला अबुल उमायिम, जमाअत के इमाम और कफ्ऱ अल-शेख़ बंदोबस्ती विभाग के ख़तीब को इस देश में 2022 के अनुकरणीय कुरान शिक्षक के रूप में चयन की सूचना दी।

मिस्र में वर्ष का अनुकरणीय कुरान शिक्षक पेश किया गया

अल-काहिरा के अनुसार, मोहम्मद मुख़्तार जुमा, मिस्र के बंदोबस्ती मंत्री ने कहा: 2022 नमूना कुरान शिक्षक प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा के बाद, मुस्तफा मुहम्मद मुस्तफा अब्दुल्ला अबुल-उमायम, जमाअत के इमाम और कफ़्र अल-शेख़ के बंदोबस्ती विभाग के अध्यक्ष को 100 के इस पुरस्कार से सम्मानित किया, जिसमें से उन्होंने एक हज़ार मिस्र पाउंड पाऐ।
उन्होंने कहा: 2022 की मॉडल शिक्षक प्रतियोगिता मिस्र के बंदोबस्ती मंत्रालय के प्रयासों के अनुरूप कुरान की सेवा करने और हाफ़िज़ाने कुरान का सम्मान करने के लिए आयोजित की गई थी।

محمد مصطفی عبدالله ابوالعمایم، امام جماعت و خطیب اداره اوقاف کفرالشیخ
मुस्तफ़ा अबुल उमायिम ने भी इस पुरस्कार को जीतने पर संतोष व्यक्त किया और कहा: मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मैंने 2022 का मॉडल शिक्षक पुरस्कार जीता और मैं बंदोबस्ती मंत्रालय में पारदर्शिता, शुद्धता और ईमानदारी के सिद्धांतों को मजबूत करने और अल-अज़हरी सोच का प्रसार करने के लिए बंदोबस्ती मंत्री को भी धन्यवाद देता हूं।
4101564
 

captcha