IQNA

इस चंद्र वर्ष की शुरुआत के बाद से मस्जिद अल-नबी में 81 मिलियन से अधिक नमाज़ियों की उपस्थिति

15:26 - December 16, 2022
समाचार आईडी: 3478245
तेहरान (IQNA) मस्जिद अल-हराम और मस्जिद अल-नबी के प्रशासन ने 1444 हिजरी में मुहर्रम के महीने की शुरुआत से जुमादीऊस्सानिया के महीने की 19 तारीख तक मस्जिद अल-नबी में 81 मिलियन से अधिक नमाज़ियों की उपस्थिति की घोषणा किया है।

इकना ने अल-मदीना के अनुसार बताया कि, मस्जिद अल-हराम और मस्जिद अल-नबी के संरक्षक अब्दुल रहमान अल-सोदैस ने घोषणा किया कि इस चंद्र वर्ष की शुरुआत के बाद से, मस्जिद अल-नबी में 81 मिलियन से अधिक पुरुषों और महिलाओं नमाज़ियों की उपस्थित संख्या पहुँच गई है और कहा: हरम शरीफ में 8 मिलियन नमाज़ियों ने प्रार्थना की है और इस अवधि के दौरान, पैगंबर के तीर्थ के तीर्थयात्रियों की संख्या 7 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंच गई है।
उन्होंने जोर दे कर कहा कि: मस्जिद अल-हराम और मस्जिद अल-नबी के प्रबंधन ने तीर्थयात्रियों और नमाज़ियों को सभी सुविधाओं का उपयोग करके सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया है ताकि वे पूर्ण आराम और भलाई में इबादत कर सकें।
हाल के वर्षों में, मस्जिद अल-नबी और मस्जिद अल-हराम के प्रबंधन ने पवित्र मस्जिदों के तीर्थयात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उपाय किए हैं। विभिन्न अनुप्रयोगों सहित नई तकनीकों का उपयोग करना, ऑनलाइन अनुवाद सेवाएं प्रदान करना, साथ ही बच्चों, महिलाओं और विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान करना सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक रहा है।
4107326

captcha