IQNA

19:40 - February 05, 2023
समाचार आईडी: 3478515

महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने पर नाइजीरियाई इस्लामी संगठनों का जोर

IKNA TEHRAN: 18 नाइजीरियाई इस्लामिक संगठनों ने मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने के अधिकार और उनके खिलाफ भेदभाव को खत्म करने पर जोर दिया।

महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने पर नाइजीरियाई इस्लामी संगठनों का जोर

18 नाइजीरियाई इस्लामिक संगठनों ने मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने के अधिकार और उनके खिलाफ भेदभाव को खत्म करने पर जोर दिया।

 

इकना के अनुसार, मुस्लिम न्यूज द्वारा उद्धृत; नाइजीरिया की मुस्लिम महिला संघ, नाइजीरिया के मुस्लिम छात्र संघ, अल-मोमेनात (ईमान वाली महिलाओं का संगठन), मुस्लिम सार्वजनिक मामलों के केंद्र और मुस्लिम पेशेवरों की एसोसिएशन सहित 18 इस्लामी संगठन ने विश्व हिजाब दिवस के अवसर पर, इस बात पर जोर दिया कि वे नकाबपोश मुस्लिम महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट हैं।

 

इन संगठनों ने कहा कि अदालती प्रगति के बावजूद, नाइजीरियाई माध्यमिक विद्यालयों में कई महिलाएं और विशेष रूप से हिजाब छात्र अभी भी सार्वजनिक और निजी स्थानों पर भेदभाव का शिकार हैं।

 

हिजाब राइट्स एडवोकेसी इनिशिएटिव (Hijab Rights Advocacy Initiative) कार्यकारी निदेशक मुतियात ओरोलू-बालोगुन (Mutiat Orolu-Balogun) अनुसार, वैश्विक हिजाब आंदोलन मुस्लिम महिलाओं के अपराधीकरण, भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ एक एकजुट आवाज है।

 

फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन ऑफ नाइजीरिया (FOMWAN) ने भी देश में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि मुस्लिम और गैर-मुस्लिम दोनों महिलाएं लैंगिक भेदभाव से सुरक्षित होने की हक़दार हैं।

 

 

https://iqna.ir/fa/news/4119609

 

captcha