IQNA

11:16 - September 07, 2023
समाचार आईडी: 3479758
कुरान क्या है? / 29

कुरान; एक किताब जिसे भुला दिया गया है

तेहरान (IQNA) कुरान में इसके महत्व का जिक्र करते हुए, अल्लाह, पैगंबर की ज़बान से कहता है: पैगंबर ने कहा: हे अल्लाह! मेरी क़ौम ने कुरान को छोड़ दिया।

कुरान; एक किताब जिसे भुला दिया गया है

सोचने वाली आयतों में से एक और कुरान से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण आयतों में से एक सूरह फुरकान की आयत 30 है। अल्लाह पैगंबर की ज़बान से यह वर्णन करता है कि वह क़यामत के दिन कहेगा: 

“وَقَالَ الرَّسُولُ يَا رَبِّ إِنَّ قَوْمِي اتَّخَذُوا هَذَا الْقُرْآنَ مَهْجُورًا; 

और पैगंबर ने कहा: या अल्लाह! मेरी क़ौम ने कुरान को छोड़ दिया" (फुरकान: 30)।

 

इमाम बाक़िर (अ.स.) से एक हदीस नक़ल की गई है जिसमें इस बात का अलग तरीके से जिक्र किया गया है और इसमें बारीक नुक्ते शामिल हैं: अल्लाह कहे गा: हे पृथ्वी पर मेरे प्रमाण, और मेरे बोलते और सच्चे शब्दो, अपना सिर उठाओ और मुझ से जो मांगना है मांगों। कि यह तुम्हें प्रदान किया जाएगा और शफ़ाअत करो ताकि स्वीकार हो; तुमने मेरे बंदों को कैसा पाया? तो कुरआन कहेगा: हे मेरे अल्लाह, उनमें से कुछ ने मेरी देखभाल की, और मेरा कुछ भी बर्बाद नहीं किया; और उनमें से कुछ ने मुझे बर्बाद कर दिया और अपमानित किया और मुझे झुठलाया, जबकि मैं सारी कायनात पर तेरा प्रमाण हूँ। तो अल्लाह कहेगा: मैं अपनी इज़्ज़त, जलाल और मरतबे की कसम खाता हूं, आज मैं तुम्हारी वजह से सबसे अच्छा इनाम दूंगा, और तुम्हारी वजह से सबसे दर्दनाक सजा दूंगा।

 

इसलिए, यह चर्चा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उल्लेख कुरान और इमामों (अ.स.) की हदीसों दोनों में किया गया है। बेशक, इस चर्चा का महत्व यहीं खत्म नहीं होता क्योंकि लोगों की खुशी या दुख इस बात पर निर्भर करता है कि वे कुरान का पालन करते हैं या नहीं।

कुछ तफ़सीरों में भुला देने (महजूरियत) के अर्थ का उल्लेख किया गया है और इस कारण से, कुरान की तिलावत न करना, कुरान को जीवन में आधार के रूप में न रखना, कुरान के बारे में न सोचना, उस पर अमल न करना और इसे दूसरों को न पढ़ाना कुरान को भुला देने के उदाहरणों में से एक है। एक अन्य तफ़सीर में, एक आयत का पालन न करना भी कुरान को भुलाने का उदाहरण माना जाता है।

इसलिए, जो लोग क़यामत के दिन पैगंबर और कुरान द्वारा दोषी ठहराए जाने से बचना चाहते हैं, उन्हें कुरान पढ़ने और उसके आदेशों का पालन करने पर जोर देना चाहिए।

 

हवाला:

तफ़सीरे नूर, तफ़सीरे अत्यब उल बयान, तफ़सीरे अलबुरहान

 

 

captcha