IQNA

16:38 - October 14, 2023
समाचार आईडी: 3479971

भारत की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण प्रोजेक्ट आज शुरू होगा

दिल्ली (IQNA): बाबरी मस्जिद की जगह लेने वाली भारत की सबसे बड़ी मस्जिद की निर्माण परियोजना आज इस देश के मुस्लिम उलमा की उपस्थिति के साथ शुरू होगी।

भारत की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण प्रोजेक्ट आज शुरू होगा

न्यूज लाइव के हवाले से इकना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्य में भारत की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण आज किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुस्लिम नेताओं के एक समूह और सुन्नी वक्फ बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रमुख जफर फारूकी के मौजूद रहने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में जमीन सौंपकर इस मस्जिद का निर्माण संभव हो सका है।

 

ऐसा कहा जाता है कि इस मस्जिद का नाम पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वआलेही व सलाम) के नाम पर रखा जाएगा और मस्जिद की तस्वीर का आधिकारिक तौर पर नकाब कुशाई की जाएगी।

 

यह मस्जिद मस्जिदों के पारंपरिक डिजाइन से अलग होगी। इस मस्जिद के डिजाइनर स.म.अख्तर ने इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) के सहयोग से इस मस्जिद का डिजाइन तैयार किया है, जो कायनात में पृथ्वी ग्रह की याद दिलाता है, इसमें मस्जिदों में आम तौर पर मौजूद गुंबद, मीनार और मेहराब नहीं हैं। यह परिसर जानीपुर गांव में स्थित है और इसके लंबे नक़्शे में एक विशेष अस्पताल, स्थानीय रसोई और एक मज़ार के पास एक कईमंजिला म्यूजियम शामिल है।

300 बिस्तरों वाला अस्पताल परिसर मस्जिद के रकबे से 6 गुना बड़ा होगा। इस मस्जिद के डिज़ाइन में environmental protection एक मुख्य मुद्दा है। इस संग्रह में दुनिया के विभिन्न जंगलों के पेड़ हैं, जो शांति और सह-अस्तित्व का प्रतीक हैं। अस्पताल और अन्य सुविधाओं के साथ यह परियोजना दो साल के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

 

4174792

captcha