IQNA

16:23 - March 08, 2024
समाचार आईडी: 3480735

रमज़ान के अवसर पर पैगंबर (सल्लल्लाहु अलैहि वआलेही वसल्लम) के रोज़े के कालीनों का नवीनीकरण

IQNA: मस्जिद अल-नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वआलेही वसल्लम) के सामान्य प्रशासन के प्रयासों के कारण और रमजान के पवित्र महीने के मौक़े पर, मस्जिद अल नबी के कालीनों को नए कालीनों से बदल दिया गया।

रमज़ान के अवसर पर पैगंबर (सल्लल्लाहु अलैहि वआलेही वसल्लम) के रोज़े के कालीनों का नवीनीकरण
रमज़ान के अवसर पर पैगंबर (सल्लल्लाहु अलैहि वआलेही वसल्लम) के रोज़े के कालीनों का नवीनीकरण

इक़ना के अनुसार, अल-सबक़ का हवाला देते हुए, पैगंबर की मस्जिद के इस हिस्से में कालीनों का नवीनीकरण और बदलाव, रमज़ान के पवित्र महीने में नमाज़ियों के स्वागत के लिए इस मस्जिद के सामान्य प्रशासन द्वारा उठाए गए उपायों में से एक है।

 

अल-नबी मस्जिद में कालीनों का नवीनीकरण आला अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड के अनुसार और सेवाओं की एकीकृत प्रणाली के ढांचे के तहत है जो अल-नबी मस्जिद के सामान्य प्रशासन द्वारा और तीर्थयात्रियों और उपासकों के मामलों को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाता है। 

 

रौज़ा मुनव्वरह या रौज़ा शरीफ़ा मस्जिद अल-नबी में मिन्बर और पैगंबरे इस्लाम के घर के बीच एक जगह है और मुसलमानों के लिए इसमें कई फ़ज़ीलत हैं। क्योंकि पैगंबर (सल्लल्लाहु अलैहि वआलेही वसल्लम) ने कहा: "मेरे घर और मेरे मिन्बर के बीच स्वर्ग के बागों से एक बाग़ की दूरी है और मेरा मिन्बर मेरे होज़ के ऊपर स्थित है।"

 

रोज़ा शरीफा में महत्वपूर्ण और अहम स्थान हैं जैसे कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वआलेही वसल्लम) की मिहराब; वह स्थान जहाँ पैगंबर क़िबला की दिशा मस्जिद उल हराम की ओर बदलने के बाद नमाज़ पढ़ते थे। इसके अलावा, गुंबद के नीचे 6 स्तंभ और पश्चिमी भाग में हुज़ूर का मिन्बर इस स्थान के अन्य भाग हैं।

इस के पूर्वी भाग में, रसूल की पत्नियों में से एक आयशा उम्म अल-मुमिनीन का घर और आप की कब्र के साथ-साथ अबू बक्र और उमर की कब्रें भी हैं। 

रोज़े का क्षेत्रफल 330 वर्ग मीटर है जिसकी लंबाई 22 मीटर और चौड़ाई 15 मीटर है।

 

4203715

captcha