IQNA

16:01 - February 14, 2025
समाचार आईडी: 3482989

बगदाद; 2026 में इस्लामी दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी

तेहरान (IQNA) सऊदी अरब के जेद्दा शहर में एक बैठक आयोजित कर इस्लामी देशों के संस्कृति मंत्रियों ने सर्वसम्मति से बगदाद शहर को 2026 में इस्लामी दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया।

बगदाद; 2026 में इस्लामी दुनिया की सांस्कृतिक राजधानीइकना ने मिडिल ईस्ट न्यूज़ के अनुसार बताया कि, इराकी संस्कृति, पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने घोषणा किया कि बगदाद को 2026 में इस्लामी दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में चुना गया है, जो इस्लामी देशों के संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन में प्रतिभागियों के निर्णय पर आधारित है, जो 12 से 13 फरवरी, 2025 तक सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया गया था।

इराकी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और इराकी पांडुलिपि केंद्र के महानिदेशक अहमद करीम अल-अलीयावी ने इस संबंध में कहा: कि "यह चयन इराकी संस्कृति मंत्रालय द्वारा शिक्षा, संस्कृति और विज्ञान के क्षेत्र में इस्लामी सहयोग संगठन (आईएसईएससीओ) के सहयोग से किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के बाद किया गया था, और बगदाद ने सदियों की वैज्ञानिक और बौद्धिक गतिविधि के बाद अपनी योग्यता और क्षमता हासिल किया।

सम्मेलन में अपने भाषण में अल-अलीयावी ने इराक के इतिहास और सभ्यता का उल्लेख किया तथा विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी शहर के रूप में बगदाद की भूमिका पर जोर दिया, साथ ही सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और अपने देश के ऐतिहासिक स्मारकों की सुरक्षा के लिए इराकी संस्कृति मंत्रालय के प्रयासों पर भी जोर दिया।

4266068

टैग: बगदाद
captcha