IQNA

क़तर कुरान केन्द्रों ने 34 हज़ार से अधिक कुरानी महिलाओं को स्वीकार किया

17:10 - July 09, 2017
समाचार आईडी: 3471599
अंतरराष्ट्रीय टीम: क़तर में विशेष महिलाओं के दारुल क़ुरआन व केन्द्रों ने इस साल की पहली तिमाही में 34 हज़ार से अधिक कुरआनी गतिविधियों में रुचि रखने वाली महिलाओं को क़ुबूल किया है।

क़तर कुरान केन्द्रों ने 34 हज़ार से अधिक कुरानी महिलाओं को स्वीकार किया

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचा ऐजेंसी(IQNA) समाचार पत्र "अल अरब" क़तर के अनुसार, क़तर इस्लामी मामलों और Awqaf के मंत्रालय के मार्गदर्शन और धार्मिक विज्ञापन विभाग से संबद्धित महिलाओं के दारुल क़ुरआन व केन्द्रों ने इस साल की दूसरी तिमाही में पाठ्यक्रमों, कार्यक्रमों और गतिविधियों को जारी रखा है और यह गतिविधियां 21 केन्द्रों में 9 हज़ार 115 शिक्षकों की उपस्थित के साथ 679 कुरआन सत्र में चल रही हैं।

महिला कुरआन केन्द्रों ने इस साल पहली तिमाही के दौरान अपने कुरआन पाठ्यक्रमों और गतिविधियों को 34 हज़ार 353 महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी के साथ अंजाम दिया और चलाया और ये कार्यक्रम तिलावत के हुनर और कुरान में चिंतन और हिफ़्ज़ को मजबूत बनाने में था।

इसी तरह इन केन्द्रों की एक संख्या ने प्रतिभागियों के लिऐ नैतिक मूल्यों और कुछ कार्यक्रमों खेल, सामाजिक और मनोरंजक गतिविधियों को मजबूत करने के लक्ष्य से लागू किया है।

चिंतन परंपरा और कुरान से प्रेम को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से "अन्नबउल ज़ीम: बड़ी खबर" के नारे के साथ दोबारा उठाऐ जाने और आख़ेरत पर विश्वास के विषय के साथ आम मीम (घटक 30)की आयतों में चिंतन पर 35 दिवसी अवधि का आयोजन इन केन्द्रों के अन्य प्रोग्राम्स से है।

3616714

captcha