IQNA

17:35 - January 09, 2020
समाचार आईडी: 3474337

लेबनान में सरदार सुलेमानी की याद में विशेष समारोह

इंटरनेशनल ग्रुप- सरदार सुलेमानी की शहादत पर एक विशेष समारोह लेबनान के शहर सूर व ज़ाहियह बेरूत में कई हिजबुल्ला अधिकारियों और कई लेबनानी और फिलिस्तीनी हस्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किया गया।

लेबनान में सरदार सुलेमानी की याद में विशेष समारोह

IQNA की रिपोर्ट अल अहद के हवाला से; लेफ्टिनेंट जनरल कासिम सुलेमानी, Quds Force के कमांडर और इराक़ में अल-हशद अल-शाबी के कमांडर अबू महदी अल-मोहनदिस, की शहादत की याद में कल 8 जनवरी को लेबनान की ऐसोसीइशनों और अंजुमनों की ओर से ज़ाहियह बेरूत में एक समारोह आयोजित किया गया। और हिजबुल्ला कार्यकारी परिषद के सदस्य हाशिम सफ़ी युद्दीन ने इस समारोह में भाग लिया।
 
इस रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के सूर शहर में अल-इमाम हुसैन हाल में एक और कार्यक्रम इसी उद्देश्य से आयोजित किया गया था। जिसमें हिज़बुल्लाह गुटों के हसन इज़्ज़ुद्दीन और हुसैन जिशी, हिज़्बुल्लाह आंदोलन में दक्षिणी क्षेत्र के प्रभारी अब्दुल्ला नासिर, लेबनान में ईरानी दूतावास के अधिकारी अहमद हुसैनी, अमोल आंदोलन के वरिष्ठ सदस्य अली इस्माइल और कई अन्य लेबनानी राजनीतिक और पार्टी की हस्तियों ने भाग लिया।
 
यह याद रहे कि कमांडर क़ासिम सुलेमानी पिछले शुक्रवार को बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गऐ थे और ईरान ने कल (बुधवार) को इराक़ में अमेरिका के ऐन अल-असद बेस पर मिसाइल हमले से जवाब दिया था।
3870417
captcha