IQNA

15:46 - February 25, 2014
समाचार आईडी: 1380014

आतंकवादी समूह "अहरारुश्शाम" का कमांडर मारा गया

अंतर्राष्ट्रीय समूहः आतंकवादी समूह "अहरारुश्शाम" का कमांडर सीरिया "हलब" में इस ग्रुप के मुख्यालय में बम रखते वक़्त मारा गया.

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी ( IQNA) समाचार चैनल "अल आलम " के हवाले से, आतंकवादी समूह "अहरारुश्शाम" ने इस खबर की पुष्टि करते हुऐ घोषणा कि "सीरियाई अबूख़ालिद" समूह का कमांडर, एक आत्मघाती बम विस्फोट में मारा गया है.
रिपोर्टों के अनुसार, यह कार्वाई " इराक और सीरिया मेंइस्लामी राज्य" ( दाइश ) नामक आतंकवादी समूह द्वारा संचालित की गई है.
दाइश, सीरिया इस्लामिक फ्रंट के साथ जो सात छोटे इस्लामवादी समूहों से संगठित है और "अहरारुश्शाम" के नेतृत्व में हैं, खूनी संघर्ष में लगे हुए हैं इस संघर्ष में अब तक दोनों ओर से सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह बम विस्फोट एक या दो लोगों द्वारा जो समूह के मुख्यालय में घुसपैठ किऐ थे किया गया है.
"अहरारुश्शाम" सीरिया में सबसे अधिक सक्रिय अल कायदा से संबंधित समूहों में से एक है.
1379569

captcha