
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी ( IQNA) समाचार नेटवर्क अल आलम के हवाले से, कल 4 मई को, इमाम हादी (अ.स) की शहादत की सालगिरह पर इराक़ी प्रांतों और विदेश से आऐ एक मिल्यून से अधिक लोगों ने सुरक्षा के साऐ में इस समारोह में भाग लिया.
इराकी पुलिस ने बतायाः इमाम हादी (अ.स) की शहादत की सालगिरह पर देश के उत्तर में तीन आतंकवादी हमलों के प्रभाव पर 10 लोग शहीद और 29 अन्य लोग घायल हो गए.
एक स्थानीय पुलिस स्रोत ने कहाः बगदाद के उत्तर में 80 किलोमीटर की दूरी पर शहर "बलद" के निकट मुख्य सड़क पर शोक काफिलों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया इस हममले में आठ लोग शहीद और 15 अन्य लोग घायल हो गए.
इस स्रोत ने बतायाः बंदूकधारियों के एक अन्य समूह ने भी अज़ादारों की ओर गोली चला कर उनमें से एक को शहीद और अन्य पांच लोग को घायल कर दिया.
इस सूत्र ने कहा: उत्तर बगदाद के 120 किमी दूर शहर सामर्रा में अज़ादारों पर हमले में भी ऐक शहीद और नौ अन्य तीर्थयात्री घायल हो गए.
1402877