अंतर्राष्ट्रीय समूह: ईद अल फितर, जब कि प्रमुख इस्लामी ईदों और समारोहों में से एक है, 1.6 अरब मुसलमानों की जनसंख्या में एक बड़ी संख्या दर्द और गहरे दु: ख और असहनीय स्थिति में रह रही है.

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) «इस्लाम» समाचार के हवाले से,इस वर्ष रमजान की शुरुआत के साथ गाजा पर इजरायल रात के हमले शुरू हुऐ, और उस समय से इस क्षेत्र की 18 लाख लोगों की मुसलमान जनसंख्या, रात दिन के अपने प्रियजनों के मारे जाने के डर और चिंता और दु: ख में रह रही है.
गाजा पट्टी पर इजरायली शासन हमलों के परिणाम स्वरूप जो कि अभी तक जारी हैं और उसका अंजाम अभी स्पष्ट नहीं है लग भग 1000 फिलीस्तीनी जिनमें से एक तिहाई से अधिक महिलाओं और बच्चों की जान चली गई है और लगभग 6 हज़ार लोग घायल हुऐ हैं.
ग़ज़्ज़ा के बहुत से लोगों ने बमबारी की वजह से अपने घरों और जीवन खो दिऐ हैं.
सीरिया
सीरिया में संघर्ष के चौथे वर्ष में, सीरिया के नागरिकों की एक बड़ी संख्या को मार डाला गया है और अधिक से अधिक 9 लाख लोग अपने घरों को छोड़ चुके और निर्वासन की कठोर शर्तों को स्वीकार करने पर मजबूर हुऐ हैं. पीड़ितों और विस्थापित सीरिया परिवारों ने इस वर्ष बिगड़ी हालत में रमजान का स्वागत किया.
बर्मा
बर्मा में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक 1982 में एक कानून के पारित होने के साथ,अपने ही देश में नागरिकता से बाहर होगऐ और अवैध आप्रवासियों में गिने जाने लगे थे,और उसी समय से बौद्ध चरमपंथियों ने इस अल्पसंख्यक के खिलाफ तनाव पैदा करना शुरू कर दिया था.
इस बावजूद म्यांमार सरकार अब भी मुसलमानों के समर्थन और इस देश में रहने की उनकी लंबे इतिहास के बावजूद सरकारी नागरिकों के रूप में उनकी स्वीकृति से मना कर दिया
मध्य अफ्रीकी गणराज्य
दक्षिण अफ्रीका में मुसलमानों ने पिछले साल तख्तापलट और क्रिश्चियन राष्ट्रपति के अपदस्त होने के परिणाम स्वरूप देश के ईसाईयों की ओर से क्रूर हत्या का लक्ष्य बनते रहे हैं.
चीन
चीन में तुर्की मुस्लिम अल्पसंख्यक Uighurs जो 8 मिल्यून की संख्या में हैं और ज्यादातर Synkyang में रहने वाले हैं, सरकार की ओर से दबाव के तहत जीवन जी रहे हैं.
भारत
लगभग 140 मिल्यून मुसलमान रह रहे हैं कि भारत की बहुसंख्यक जनसंख्या हिंदुओं के रूप में रहने वाले है. भारतीय मुसलमान इस देश में काम, धर्म,आदि में भेदभाव का निशाना बनते हैं.
अंगोला
2013 सर्दियों में अंगोला सरकार द्वारा इस्लाम को अवैध घोषित किऐ जाने के साथ मस्जिदों के बंद करने का आदेश जारी कर दिया और देश के संस्कृति मंत्री ने इस्लाम को एक "पंथ" मानने को ग़ैर क़ानूनी कर दिया.
अंगोला की इस्लामी आबादी के मुताबिक़, देश भर में 78 मस्जिदें हैं कि अब तक उनमें कुछ मस्जिदों को छोड़ कर सब शहर लुवांडा अंगोला की राजधानी के बंद कर दी गई हैं.
1433580