IQNA

13:13 - August 14, 2014
समाचार आईडी: 1439255

अतिवादी विचारों के खिलाफ युवा लोगों की सुरक्षा पर आइसिस्को का बल

अंतर्राष्ट्रीय समूह: आइसिस्को इस्लामिक संगठन ने के संगठन के सदस्य देशों से अपील की कि कट्टरपंथी समूहों के खिलाफ युवाओं की रक्षा करें.

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने  जानकारी साइट ' ऑनलाइन अल-अरब' की रिपोर्ट के हवाले से, इस्लामी वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन संगठन(आइसिस्को) ने सदस्य देशों से अपील की कि युवा लोगों के प्रशिक्षण और शिक्षा में अधिक प्रयास करें और विशेष रूप से युवा लोगों सांस्कृतिक और सामाजिक, शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त धन मख़्सूस करें.
वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन ने इस बयान में हिंसक और कट्टरपंथी व अतिवादी विचारों के खिलाफ, युवाओं की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया और इस्लामी देशों से आग्रह किया कि जवानों की बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ उन्हें समाज के सबसे महत्वपूर्ण घटक में बदल दें और देश को विकसित करने और स्वतंत्रता तथा क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने में प्रोत्साहित करें.
यह बयान १२ अगस्त विश्व युवा दिवस के अवसर पर जो कि इस वर्ष "युवा और मानसिक स्वास्थ्य" नारे के साथ आयोजित हुआ आइसिस्को संगठन द्वारा जारी किया गया और उसमें प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के बौद्धिक और मानसिक स्वास्थ्य,दुनिया के साथ बातचीत की आत्मा को मजबूत बनाने और वैज्ञानिक प्रशिक्षण की महत्वता पर बल दिया गया है.
वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन ने संगठन के सदस्य देशों से आग्रह किया कि युवाओं की इच्छा और आकांक्षाओं का सम्मान करें आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए उनकी मदद करें.
वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन ने इस बयान में युवा लोगों के बौद्धिक और मानसिक स्वास्थ्य को पूरे समाज के स्वास्थ्य का ज़ामिन बताया, और उनको आज की उम्मीद है और कल मज़बूत स्तंभों का नाम दिया.

1439092

captcha