IQNA

16:36 - September 14, 2014
समाचार आईडी: 1449990
इस्लामी सहयोग संगठन ट्रेड सेंटर के सीईओ:

2050 तक यूरोप की जनसंख्या का अधिकांश मुस्लिम हो जाएगा

इंटरनेशनल ग्रुप: इस्लामी सहयोग संगठन के इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर के प्रबंध निदेशक ने कहाः कुछ अनुमानों से संकेत मिलता है कि 2050 तक, मुसलमान कई यूरोपीय देशों में बहुमत में हो जाऐंगे.

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार «हलाल फोकस»के हवाले से, डॉक्टर रजा मोहम्मद अब्दुल्ला, इस्लामी सहयोग संगठन के इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर के प्रबंध निदेशक और इस्लामी विश्व व्यापार सम्मेलन के अध्यक्ष ने इस बात को व्यक्त करते हुऐ कहाः 2030 में मुसलमान दुनिया की कुल आबादी 8.3 अरब में 27 प्रतिशत ख़ुद हो जाऐंगे.
उन्होंने इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देशों के व्यापार प्रदर्शनी और सम्मेलन के उद्देश्यों व कारणों के वर्णन में घोषणा कीः समय आगया है कि इस्लामी अर्थशास्त्र विश्व स्तर पर पहुंचने की हकदार है.
उन्होंने कहा कि अनुमान है अगले दो दशकों में मुस्लिम आबादी की वृद्धि ग़ैर मुस्लिम जनसंख्या के दो बराबर हो जाऐ.
इस्लामी सहयोग संगठन के इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर के प्रबंध निदेशक ने बल दियाः यूरोप और अमेरिकी संघ दुन्या के मुसलमानों आर्थिक विस्तार और उनकी जनसंख्या में वृद्धि को अच्छी तरह से जानते हैं यही कारण है कि यूरोप और अमेरिका और अन्य गैर इस्लामी देश इस्लामी सेवाएं प्रदान करने के प्रयासों जैसे हलाल उत्पादन,इस्लामी अर्थशास्त्र से संबंधित उत्पादों और बांड में लगे हैं और इस क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं.
पांचवीं इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्यों की व्यापार प्रदर्शनी और सम्मेलन 10 से14 नवंबर तक मलेशिया कुआलालंपुर के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित किया जाएगा.
इस सम्मेलन में इस्लामी सहयोग संगठन के 50 से अधिक सदस्य देशों के 200 से अधिक इस्लामी संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों, निर्माताओं और विशेषज्ञों से संबंधित अधिकारी भाग लेंगे.
1449736

captcha