IQNA

6:01 - December 10, 2009
समाचार आईडी: 1859138

फिलीस्तीनी लोगों ने इजरायल के विरुद्ध प्रतिरोध का चयन किया हैः

अंतरराष्ट्रीय समूह: पहले और दूसरे इन्तिफादा से फिलिस्तीनी जनता ने साबित किया कि फिलीस्तीनी लोगों के लिऐ ग़ासिब इजरायल के विरुद्ध प्रतिरोध की रणनीति ही ऐक विकल्प है.

कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के लिऐ, साइट «Ma'an समाचार एजेंसी»की जानकारी के अनुसार,«अब्दुल्लतीफ़ अल-क़ुनू" हमास के प्रवक्ता के हवाले से मंगलवार दिसम्बर 09 को पहली फिलीस्तीनी इन्तिफादा की 22वीं सालगिरह के अवसर पर एक बयान जारी करते हुऐ इस घोषणा मे कहा: इन्तिफादा की पहली सालगिरह जो हमास की स्थापना की वर्षगांठ के साथ है इस दिन मैं घोषणा करता हूं कि हम जिहाद और प्रतिरोध को जीत के हासिल होने तक जारी रखेंगे.
अल-क़ुनू ने बात जारी रखते हुऐ कहा:पहली फिलीस्तीनी इन्तिफादा तहरीक1987 में जबलया स्थित गाजा उत्तर में शुरू हुई, फिलीस्तीनी लोगों ने इस्हाक़ राबिन, इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री के विरुध यह रणनीति चुनी थी.
इस बयान में हमास के प्रवक्ता ने यहूदी इजरायली शासन द्वारा कब्जे के खिलाफ फिलीस्तीनी जनता का प्रतिरोध और गाजा के तीन वर्ष तक घेरे मे रहने पर उनके धैर्य और सहनशीलता की सराहना करते हुऐ शुक्रिया अदा किया. 506181

captcha