कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के अनुसार, dunyabulteni के हवाले से, यह तीन दवसी सम्मेलन "अकमलुद्दीन ऐहसान ओग़लो" ओआईसी के महासचिव के भाषण से शुरू होगा और इस दौरान प्रतिभागी लोग अमेरिका में मुस्लिम जीवन के मुद्दों के संबंध में चर्चा और बहस करेंगे.
जिन मुद्दों की समीक्षा होगी वह यह हैं "ओआईसी की भूमिका इस्लामी दुनिया में और अमेरिका के मुसलमानों के बीच उसकी जगह", "अमेरिकी विदेश नीति और इस्लामी दुनिया" , "अमेरिका के सामाजिक ढांचे में इस्लाम" और भविष्य में अमेरिकी मुस्लिम्स की शैक्षिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक छवि" इस सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
इसके अलावा सम्मेलन के किनारे पर, सुलेख और रोशनी पैनलों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी.
650076