IQNA

अधिकांश अमेरिकी नागरिकों को इस्लाम के बारे में जानकारी नहीं हैः

8:12 - September 15, 2010
समाचार आईडी: 1994167
अंतर्राष्ट्रीय समूह: "कीथ मौरिस एलिसन " यू.एस. कांग्रेस में प्रतिनिधियों पहली मुस्लिम सदस्य ने जोर दियाः अधिकांश अमेरिकी नागरिकों को इस्लाम के बारे में कुछ नहीं मालूम.
कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के अनुसार, साइट जानकारी "मुहीत,के हवाले से, कीथ एलिसन ने ईसाई अतिवादी समूहों द्वारा 11 सितंबर के हमलों की सालगिरह के अवसर इस वर्ष शनिवार 11 सितंबर को कुरान की प्रतियां जलाने के हवाले से अमेरिकी नागरिकों से आग्रह किया कि धर्मों का परिचय और इस्लाम के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने व समझने के लिऐ मस्जिदों, चर्चों, यहूदी मंदिरों में जऐं.
उन्होंने कहा: "इस्लाम और मुसलमान, आतंकवाद, हिंसा और आपराधिक कृत्यों से अलग है, और जो लोग 11 सितंबर के हमलों की घटनाओं में लिप्त हैं,उनका इस्लाम से कोई संबंध नहीं है.
अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि ने अंत में अमेरिकी समाज में नागरिक स्वतंत्रताओं की रक्षा और मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया.

दूसरी ओर, अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन्स परिषद ने "तक़सीमे कुरान" का दिन मनाने का निर्णय लिया और घोषणा की है: कि तक़सीमे कुरान के दिन जो कि अमेरिकी नागरिकों को कुरान की शिक्षाओं और ज्ञान से परिचित करने के उद्देश्य के साथ और अमेरिका के चर्चों में से एक के पवित्र कुरान जलाने के निमंत्रण के जवाब में किया जाऐगा, दस लाख से अधिक प्रतियां अमेरिकी नागरिकों के बीच वितरित की जाऐंगी.

अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन्स परिषद द्वारा इस कदम का विद्वानों और बुद्धिजीवियों के स्वागत का सामना करना पड़ा और बल दिया: चरमपंथियों के इस हिंसा,और कुरान के अपमान का जवाब सांस्कृतिक और सभ्य क्रिया के माध्यम से दिया जाना चाहिए.
654454
captcha