IQNA

8:59 - September 18, 2010
समाचार आईडी: 1995629

ऐहसान ओग़लो ने नस्लवादी गतिविधियों की निंदा की आपील कीः

अंतरराष्ट्रीय समूह: "अकमलुद्दीन ऐहसान ओग़लो " ओआईसी के महासचिव ने, गुरुवार 16 सितंबर को जातिवाद गतिविधियों और विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के खिलाफ भेदभाव के साथ निर्णायक लड़ाई की अपील की..

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)के अनुसार, फ्रेंच सरकारी समाचार एजेंसी (एएफपी)के हवाले से, ऐहसान ओग़लो ने जिनेवा शहर में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार परिषद की बैठक मे भाषण देते हुऐ कहा: कि मीनारों और मस्जिदों के निर्माण पर प्रतिबंध लगाना, पवित्र कुरान जलाने के लिऐ अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण और इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ हिंसा का समर्थन करने वाले संगठनों का गठन ऐसी गतिविधियां हैं कि जिनसे निर्णायक लड़ाई लड़ना चाहिए.

उन्होंने कहा:ऐसी कार्वाइयां एक देश में रहने वाले विभिन्न नागरिकों के बीच द्विदलीय और पाखंड बनाता है और कारण बनेगा कि ऐसी स्थित बन जाऐ कि अंततः अतिवाद में बदल जाऐ.

भाषण के अंत में उन्हों ने संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध किया कि अपनी सारी ताक़त के साथ धर्मों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपमान के लिए संघर्ष करें.
656521
captcha