IQNA

8:36 - October 09, 2010
समाचार आईडी: 2008677

मुस्लिम दुनिया समस्याओं के हल के लऐ संरचनात्मक सामान्य कार्रवाई करेः

अंतरराष्ट्रीय समूह: "अब्दुल्ला गुल, तुर्की के राष्ट्रपति ने, इस्तांबुल तुर्की में ओआईसी की स्थायी समिति की आर्थिक और व्यापारिक सहयोग बैठक में बोलते हुए दुनिया की समस्याओं को सुलझाने के लिए इस्लामी दुनिया से संरचनात्मक साझा प्रयासों की अपील की है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)के अनुसार, साइट जानकारी «arabic.people» के हवाले से, अब्दुल्ला गुल ने इस बारे मे कहा: इस्लामी देशों को वैश्विक समस्याओं के मुक़ाब्ले प्रतिरोध शक्ति को मजबूत बनाने और संरचनात्मक संकट को हल करके दुनिया में अपनी उचित जगह बनाना चाहिए.

उन्होंने कहा: अब भी मुस्लिम जगत में सैकड़ों मिल्यून लोग कुपोषण और भोजन की कमी से जूझ रहे हैं, और आधे ओआईसी देशों के सदस्य देशों से संयुक्त राष्ट्र की सूची में पीड़ित बताऐ गऐ हैं.

ओआईसी की स्थायी समिति की 26वीं आर्थिक और व्यापारिक सहयोग बैठक 5 अक्टूबर से इस्तांबुल सम्मेलन केंद्र में शुरू हुई, इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों तथा ओआईसी से संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया.
670580
captcha