IQNA

7:37 - November 07, 2010
समाचार आईडी: 2026613

Zionists ने दर्जनों मुस्लिमों को हज तीर्थ यात्रा प्रस्थान से रोक दियाः

अंतरराष्ट्रीय समूह: फिलिस्तीनी कैदियों की समिति ने ग़ासिब यहूदी शासन के बलों द्वारा पश्चिमी तट में रहने वाले दर्जनों मुसलमानों को मक्का के लिए हज तीर्थ यात्रा प्रस्थान करने से रोकने की ख़बर दी.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)के अनुसार, साइट जानकारी « Palestine Info »के हवाले से,फिलिस्तीनी कैदियों की समिति ने 4 नवंबर, को एक बयान जारी करते हुऐ कहा कि यहूदी बलों ने तीर्थयात्रियों को जॉर्डन सीमा पर तीर्थयात्रियों के उपकरण का निरीक्षण और भगवान के घर जाने वालों से रोक कर पूछताछ शुरू की.

इसी तरह समिति ने घोषणा की कि कुछ यात्रियों को इस बहाने से कि यहूदी शासन के लिऐ ख़तरनाक माने जाते है, और कुछ को सुरक्षा बहाने मक्का की यात्रा करने से रोक दिया है.

फिलीस्तीनी कैदियों की समिति ने हज यात्रियों के साथ यहूदी शासन के व्यवहार की निंदा करते हुऐ दावा किया है कि इस शासन के सुरक्षा मुद्दों का बहाना ऐक चाल और फिलिस्तीनी तीर्थयात्रियों को हज का दायित्व अदा करने में उपस्थिति होने से रोकने के बहाने हैं.
689441
captcha