IQNA

10:09 - December 27, 2010
समाचार आईडी: 2053913

ट्यूनीशिया के बच्चों के रंगमंच महोत्सव में ईरान का धार्मिक नाट्य

बच्चे और युवा विभाग: ईरान के धार्मिक नाट्य का विषय"आप सब आऐं दुनिया को एकजुट करें"कि जो ट्यूनीशिया के पच्चीसवें बच्चों के रंगमंच महोत्सव में जारी किया जाएगा

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने संस्कृति मंत्रलय के जन सम्पर्क प्रदर्शन कला केंद्र और इस्लामी मार्गदर्शन के अनुसार बताया कि "तेहरान रंगमंच के नाम से आठ लोगों का समूह ट्यूनीशिया के पच्चीसवें बच्चों के रंगमंच महोत्सव में उपस्थिति के साथ "आप सब आऐं दुनिया को एकजुट करें" की प्रदर्शनी को इस त्योहार के दर्शक बच्चों के लिए जारी करेंगे
यह प्रदर्शन कुरान की आयतों की अवधारणा पर भरोसे के इस उद्देश्य पर आधारित है कि खुदा कह रहा है कि:"तुम सब अल्लाह की रस्सी को मज़बूती से पकङे रहो और तफर्का ना करो और इसी तरह इस मामले में मासूमीन की हदीसें और कुछ रवायात के ज़रिए कोशिश की जा रही है कि दुनिया के बच्चों और विशेषकर मुस्लिम राष्ट्रों,को एकजुटता की अवधारणाओं और एकजुटता के साथ अन्याय और अत्याचार के आगे गर्दन को ना झुकाना से परिचित कराया जाए
ट्यूनीशिया का पच्चीसवां अंतरराष्ट्रीय"बच्चों का रंगमंच"फेस्टिवल 20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक टुनिस के उत्तर शहर नाबुल में आयोजित किया जा रहा है और इसमें ईरान पहली बार शामिल हुआ है

718562
captcha