ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) जानकारी साइट "मुगीत" के हवाले से,अहमद अल-तय्यब, शेख अल अज़हर ने इस बारे में कहा: लीबिया शासन ने अपनी हुकूमती हैसीयत खो चुकी है और देश की सरकार विद्रोही, क्रूर और तानाशाह है.
अहमद अल-तय्यब ने बल दिया: Muammar क़द्दाफ़ी लीबियाई हाकिम और सत्तारूढ़ सरकार के खूनी ग़ुलामों की राष्ट्र के लोगों का ख़ून बहाने की कार्रवाई,सरकार की रक्षा के लिए और देश के लोगों पर हिंसक अपराधों के कारण लीबिया सरकार को क्रूर व विद्रोही सरकार में बदल दिया है.
शेख अल अजहर ने इस बयान में बल दिया:कि अल अजहर अपनी धार्मिक, मानवीय और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों की वजह से लीबिया के सभी सत्तारूढ़ अधिकारियों,सेना के धिकारियों,और इस देश के सैनिकों से अपील करता है कि इस तानाशाह और ख़ूंख़ार शासन का पालन करने से निर्दोष लोगों के खून बहाने में इनकार करदें कि अगर वे लोग इस अपराध में भागीदार हुऐ तो दुनिया और इसके बाद में अज़ाब के हक़दार होंगे.
इसी तरह अहमद अल-तय्यब ने इस बयान में, अरब और सभी मुसलमानों, दुनिया भर के महान,शरीफ़,उदारवादी लोगों से लीबियाई मुस्लिम लोगों की मानवीय और चिकित्सा सहायता व मदद करने काआग्रह किया हैं.
शेख अल अजहर ने अंत में यह बयान दिया है: मेरा दिल दुख से भरा है, मैं लीबिया देश की खूनी घटनाओं की समीक्षा कर रहा हूं, लीबिया के शहीद वह नायक हैं जो अन्याय के साथ मारे गऐ हैं और सत्तारूढ़ लीबियाई शासन यह अधिकार नहीं रखता कि अपनी सरकार को बचाने के लिऐ राष्ट्र के लोगों का रक्त बहाए और अजहर, लीबियाई लोगों के हक़ में गद्दाफी के क्रूर अपराधों की निंदा करता है.
754406