ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)मलेशियाई समाचार एजेंसी(Bernama) के हवाले से,«जमील ख़ैर बहारम"मलेशिया में इस्लामी मामलों के मंत्री ने इस घोषणा के साथ कहा:इस सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य जो कि 1से 30 जून तक आयोजित किया जाऐगा दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के देशों में फतवा जारी करने वाले संस्थानों व संगठनों के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करना है.
उन्हों ने जारी रखते हुऐ कहा:इस सम्मेलन के आयोजन के अन्य उद्देश्यों में मलेशियाई दारुल इफ़्ता में सक्रिय मुस्लिम विद्वानों और बुद्धिजीवियों तथा क्षेत्र के अन्य देशों के बीच सक्रिय भागीदारी और बातचीत में वृद्धि किया जाना है.
दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) 1967 में बैंकॉक में पांच देशों इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस और थाईलैंड की सदस्यता से अस्तित्व में आया, बाद के वर्षों के दौरान ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया जैसे देशों भी संघ में शामिल होगऐ.
761878