IQNA

9:41 - March 31, 2011
समाचार आईडी: 2099270

अफगानिस्तान में मुस्लिम मौलवियों का मुक़द्दसात के अपमान पर विरोधः

राजनीतिक और सामाजिक समूह:अफगान मुस्लिम मौलवियों ने कंधार शहर में सभा करके,इस देश में इस्लामी मुक़द्दसात के अपमान और धार्मिक विद्वानों की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)इस्लामी गणराज्य अफगानिस्तान शाखा,इस देश के सूचना नेटवर्क के हवाले से,सैकड़ों धार्मिक विद्वानों ने इस सभा में भाग लेकर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय बलों द्वारा सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के अपमान करने के ख़िलाफ़ अपने विरोध की घोषणा की.
विरोध करने वालों के कहेने के अनुसार जो धार्मिक स्कूलों के लगभग 500 टीचर और छात्रथे,रात में बाहरी और आंतरिक बलों उनके घरों के अंदर प्रवेश किया,निर्दोष लोगों को मारा और महिलाओं का अपमान किया.
प्रदर्शनकारियों ने अफगानिस्तान में आंतरिक और बाहरी बलों द्वारा धार्मिक और नैतिक विरोधी कार्वाइयों को रोकने के लिए उपाय की मांग की और सरकार से भी आग्रह किया कि इन कार्वाइयों के खिलाफ व्यावहारिक कार्य करे.
767276

captcha