IQNA

8:41 - April 11, 2011
समाचार आईडी: 2103701

ग़ाज़ा स्थिति की समीक्षा के लिए अरब लीग कीआपात बैठक शुरूः

अंतरराष्ट्रीय समूह:गाजा पर ग़ासिब यहूदी शासन के हमलों की नई लहर पर चर्चा के लिऐ अरब लीग की आपातकाल बैठक कल 10 अप्रैल को शुरू हुई.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) कुवैत न्यूज एजेंसी (कुना) के हवाले से, इस बैठक में जो कि फिलिस्तीनी सरकार की मांग पर आयोजित की गई है रक्षाहीन और चारों तरफ़ से घिरे गाजा लोगों पर यहूदी शासन के लगातार हमलों और इन हमलों को रोकने का समाधान खोजने के लिए समीक्षा की जाऐगी.
यह बैठक अरब लीग के स्थायी प्रतिनिधि स्तर पर आयोजित की जारही है और आगे की कार्रवाई की समीक्षा करने तथा इस आक्रमण और हैवानियत को रोकने के लिए राजनीतिक रणनीति बनाने को समर्पित की जाएगी.
पिछले दो दिनों में,ग़ासिब यहूदी बलों ने चिकित्सा केन्द्रों, मीडिया और गाजा पट्टी में सार्वजनिक घरों पर हमला किया जिसमें कम से कम 17 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गऐ हैं.
771717

captcha