IQNA

इराकी मुमताज़ कारी को कर्बला में सम्मानित किया गया

15:24 - April 30, 2011
समाचार आईडी: 2114630
अंतरराष्ट्रीय समूह: 28 अप्रैल को इमाम हुसैन(अ0स0) के मुक़द्दस हरम से संबंधित दारूल क़ुरान के कारियों और हाफ़िज़ों के सदस्य और इराकी मुमताज़ कारी"मुस्तफा अल ग़ालबी, को कर्बला में एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने बताया कि मुस्तफा अल ग़ालबी का,कुवैत पुरस्कार,के अंतरराष्ट्रीय पवित्र कुरान के दूसरे मुक़ाबले में तजवीद के विषय में दूसरा नम्बर रहा जो कल इमाम हुसैन(अ0स0) के मुक़द्दस हरम की तरफ से सम्मानित किया गया
इस मुक़ाबले में तजवीद के विषय पर मग़रिब के प्रतिनिधि ने पहला नम्बर और इराकी मुमताज़ क़ारी ने दूसरा और पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने भी तीसरा रैंक अर्जित किया
उल्लेख के लायक है इस्लामी देशों के 50 पवित्र कुरान के हाफ़िज़ों और क़ारियों ने कुवैत पुरस्कार के तजवीदे कुरान करीम और तरतील, हिफ़्ज़ और क़िरअत के अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले मे भाग लिया यह अंतर्राष्ट्रीय क़ुरानी मुक़ाबला कुवैत के इस्लामी मामलों और Endowments मंत्रालय के प्रयासों से13 अप्रैल को शुरू हुआ और 19 अप्रैल को समाप्त हो गया
783029
captcha