IQNA

आधिकारिक तौर पर राफ़ा सीमा खोल दी गईः

9:29 - May 29, 2011
समाचार आईडी: 2129951
अंतरराष्ट्रीय समूह:मिस्र और गज़्ज़ा पट्टी की सीमा पर राफ़ा सीमा पार चार साल बाद 28 मई सुबह से, आधिकारिक तौर पर खोल दी गयी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) साइट जानकारी "ऑनलाइन फिलिस्तीन" के हवाले से,राफ़ा सीमा पार जो मिस्र और गाजा पट्टी के बीच संबंध बिंदु मानी जाती है, कल सुबह,स्थानीय समय 9 बजे से खोल दीगई और मिस्री अधिकारियों ने इस प्रवेश द्वार को शुक्रवार के अलावह सप्ताह के सभी दिनों में 9 से 17 बजे तक खुली रहेगी.
इस सीमा पार में गतिविधियां व आना जाना मिस्री अधिकारियों की ओर से सुविधाओं और इम्कानात प्रदान करने के साथ कल से शुरू होगया और फिलिस्तीनी नागरिक इस सीमा पार का उपयोग कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण राफ़ा सीमा चार साल पहले "होस्नी मुबारक,मिस्र के बर्खास्त राष्ट्रपति के आदेश से,और गाजा के लोगों पर दबाव बनाने की ख़ातिर इजरायल शासन की नीतियों से तालमेल के चलते बंद कर दिया गया था.
राफ़ा सीमा पार स्थायी तौर पर खोले जाने पर यहूदी शासन की क्रुध भरी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा है क्योंकि इसराइल ने पिछले चार वर्षों से इस राफ़ा सीमा को बंद करके गाजा पट्टी के निवासियों पर गंभीर दबाव डाल दिया था.
799574


captcha