IQNA

फ्रांस में एक इस्लामी केंद्र पर इसलाम विरोधियों का हमला

7:52 - June 11, 2011
समाचार आईडी: 2135666
अंतरराष्ट्रीय समूह: 8 जून बुधवार की रात को फ्रांस के शहर (तरारे) के एक इस्लामी केंद्र पर इसलाम विरोधियों ने हमला कर दिया
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«saphirnews» के अनुसार उद्धृत किया कि ल्यून सिटी के क़रीब"Tarar"शहर की मस्जिद और इस्लामिक सेंटर पर इसलाम विरोधियों के एक समूह ने रात मे हमला कर दिया और आग लगा दी

शहर तारार के"इस्लामी एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्मार बदा ने इस घटना के संबंध में कहा: कि कुछ महीने पहले इस इबादतगाह की दीवारों पर इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नारे लिखे गए थे लेकिन इस्लामी केंद्र के अधिकारियों ने तनाव पैदा होने से बचने के लिए इन लिखे गए नारों को साफ कर दिया और शिकायत भी नहीं की लेकिन बुधवार की रात की घटना बहुत गंभीर थी

रिपोर्ट के अनुसार शहर तारार के इसलामी केंद्र के अध्यक्ष और मस्जिद की जमात के इमाम का घर इस धार्मिक केंद्र की दूसरी मंजिल पर है जान बूझकर लगाई गई इस आग में क्षतिग्रस्त हो गया है और उनके परिवार वालों को भी इस से पहले कि आग उनके घर तक पहंचे मुसलमानों की मदद से उन्हे बचा लिया गया
805916
captcha