IQNA

पाकिस्तान में कुरान के प्राचीन संस्करणों की प्रदर्शनी

8:26 - June 13, 2011
समाचार आईडी: 2137139
अंतरराष्ट्रीय समूह: कुरान करीम की प्राचीन और हस्तलिखित प्रतियों की कि जिसमें अरबी मतन और अनुवाद शामिल हैं पाकिस्तान के कराची शहर में प्रदर्शित की गई है
ईरान की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट «एक्सप्रेस ट्रिब्यून»के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की इस्लामी जमात के प्रमुख सय्यद मुनव्वर हसन द्वारा 10 जून शुक्रवार को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया.
यह प्रदर्शनी"कुरान पढो, दुनिया को हिदायत करो के नारे के साथ आयोजित की गयी जिसमें तक़रीबन हस्तलिखित कुरान की 500 प्रतियां अनुवाद और व्याख्याओं के साथ विभिन्न भाषाओं में प्रदर्शित की गई
कुरान के जिन संस्करणों को प्रदर्शित किया गया वह सदियों पुराने हैं और इस्लामी दुनिया के मशहूर विद्वानों और सुलेखों द्रारा लिखा गया है
पाकिस्तान की इस्लामी जमात के सहयोग से इस क़ुरान के मजमूए की कार्रवाई "सय्यद सलामुद्दीन, ने की है और इस प्रदर्शनी का आयोजन कराची के संगठन नूरे हक़ के स्थान में किया गया है
यह प्रदर्शनी 10 बजे से रात 9 बजे तक मेजबान दर्शकों के लिए है जो 12 जून को अपना काम खत्म कर देगी
807023
captcha