IQNA

7:13 - June 22, 2011
समाचार आईडी: 2142292

आले खलीफा प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए एशियाई भाड़े के सैनिकों का उपयोग कर रहा है

अंतर्राष्ट्रीय समूह: वाशिंगटन में फ़ारस की खाड़ी के मामलों के सामरिक अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष और अरब विचारक"अली अल अहमद" ने घोषणा की है कि आले खलीफा और आले सउद के अधिकारी और शासन प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए एशियाई भाड़े के सैनिकों का उपयोग कर रहा है

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट 'अल आलम' के हवाले से बताया कि अली अल अहमद ने इस बारे में कहा है: कि बहरीन के अधिकारियों ने बहरीन की राष्ट्रीय इन्तिफादा और प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए इंडोनेशिया, पाकिस्तान और मलेशिया के भाड़े के सैनिकों का उपयोग कर रहा है
उन्होंने कहा कि आले खलीफा शासन को अन्य बलों और अपने करीबी रिश्तेदारों पर भी भरोसा नहीं है और इस वजह से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विदेशी भाड़े के सैनिकों का इस्तेमाल कर रहा है
इस संबंध में सऊदी अरब की सरकार ने पाकिस्तान और मलेशिया के देशों से अनुरोध किया है कि वह बहरीन और जोर्डन में सैनिकों का समर्थन करने के लिए सुरक्षा टीमों को भेजें
812573

captcha