ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार एजेंसी «IINA»के हवाले से, इस्लामी सहयोग संगठन से संबधित इस्लामोफोबिया पर प्रवेक्षक फोरम ने परसों पहले ही दिन इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों की 38वीं बैठक में, जो"आस्ताना", क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी में आयोजित होरही है,अप्रैल 2011 तक पूरे वर्ष के दौरान दुनिया भर में इस्लामोफोबिया पर पूरी रिपोर्ट पेश की.
इस रिपोर्ट में इस्लामोफोबिया या इस्लाम दुश्मनी के बढ़ते प्रकोप को चिंताजनक और एक स्पष्ट खतरा बताया जो कि अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिऐ धमकी के रूप में है.
इस रिपोर्ट में इसी तरह इस्लामोफोबिया का मुकाबला करने के उपायों की सिफारिशें और मुसलमानों के खिलाफ पूर्वाग्रह और भेदभाव के बढ़ने के बारे में भी है.
इसी तरह दुनिया भर में उपरोक्त अवधि में इस्लाम दुश्मनी पर घटनाओं की सूची सबूत के रूप में इस रिपोर्ट में जुड़ी हुई है.
इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों की 38वीं बैठक,आज 30 जून को समाप्त हो जाऐगी.
817399