IQNA

6:02 - July 23, 2011
समाचार आईडी: 2157923

मलेशिया के अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के छठे दिन आठ कारिये कुरान का मुक़ाबला

अंतर्राष्ट्रीय समूह: पांच पुरुष और तीन महिला क़ारियों की उपस्थिति के साथ 21 जुलाई को मलेशिया के अंतर्राष्ट्रीय क़िरअते कुरान की प्रतियोगिता के छठे दिन आयोजन किया गया

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«Bernama»के हवाले से बताया कि गुरुवार की शाम को मलेशिया में अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान के क़ारियों की छठी महफिल में विभिन्न देशों के पुरुषों और महिला क़ारियों ने पवित्र कुरान की आयतों की तिलावत की
ब्रुनेई से "आवांक इसमाईल सुलैमान"बुर्किना फासो से "आदम दूम्बिया" सऊदी अरब से"हिलाल बिन हुसैन" मलेशिया से"अमीर अहमद अब्बास" और माली के"अब्दुल मजीद तूर" ने मलेशिया के इंटरनेशनल कुरान प्रतियोगिता के छठे दिन एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा किया
इसके अलावा इस दिन दक्षिण अफ्रीका से"मरयम यासीन" भारत से "सिददीक़ा बानो क़ारी मोहम्मद साजिद फैजी" और श्रीलंका की 'फात्मा रूक़य्या उनवान "ने पवित्र कुरान की आयतों की तिलावत की
16 जुलाई शनिवार से दुनिया के 50 देशों से 81 पुरूषों और महिला क़ारियों की उपस्थिति के साथ मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय क़िरअते कुरान की प्रतियोगिता की शुरूआत हुई और प्रतियोगिता के एक सप्ताह के बाद प्रतिभागियों को 23 जुलाई शनिवार को बेहतरीन लोगों के परिचय के साथ ख़त्म हो जाएगा
829355
captcha