IQNA

याहू ने "रमज़ान"इंटरनेट वेब साइट का शुभारंभ कियाः

5:22 - July 26, 2011
समाचार आईडी: 2159904
इंटरनेशनल ग्रुप: कंपनी "याहू मक्तूब" ने रमज़ान की पूर्व संध्या पर, इंटरनेट वेब साइट "रमज़ान"उपयोगकर्ताओं के लिऐ सांस्कृतिक विविध सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लांच की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)समाचार पत्र "अल वतन ऑनलाइन" सऊदी अरब में प्रकाशित के हवाले से,कंपनी "याहू मक्तूब" ने इस साइट को maktoob.ramadan.yahoo.com पते के साथ,और रमज़ान महीने के बारे में सूचनाऐं व समाचार प्रदान करने और मनोरंजन कार्यक्रमों के चलाने के उद्देश्य से इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए लांच किया है.
रोज़ादार हज़रात इस साइट पर जाकर विभिन्न देशों व शहरों के नमाज़ का समय मालूम कर सकते हैं और इस वेब साइट के अधिकारी उपयोगकर्ताओं के लिए याहू इंटरनेट साइट की दूसरी जानकारियां रमज़ान महीने व इबादत के बारे में भी लांच करेंगे.
"अहमद नासिफ़" मध्य पूर्व के लिए याहू के निदेशक, ने इस बारे में कहाः कि रमज़ान इंटरनेट साइट पवित्र महीने के बारे में बेहतरीन और रोज़ाना की जानकारियां अन्य वेबसाइटों से एकत्र करके उपयोगकर्ताओं को प्रदान करेगी,ता कि उपवास रखने वाले लोग इस महीने के आध्यात्मिक गुणों से लाभ ले सकें.
अंत में याद दिलाया कि सभी इंटरनेट उपयोगकर्ता रमज़ान के वेब साइट पर जाकर मुफ़्त संदेश सेवाओं से लाभ उठा सकते हैं.
831445
captcha