ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने समाचार पत्र"असवातुल इराक़"के अनुसार उद्धृत किया कि इराक के वैज्ञानिक अनुसंधान और उच्च शिक्षा के मंत्रालय के प्रयास से यह टूर्नामेंट 25 जुलाई से बगदाद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के स्कूल के हॉल में शुरू हुआ और कल समाप्त हो गया
यह टूर्नामेंट 76 खिलाङियों की उपस्थिति के साथ पुरुषों और महिलाओं के दो भागों में और पूरे हिफ़्ज़े कुरान करीम के तीन विषयों, और 20 पारे को हिफ़्ज़ करना और तिलावते कुरान करीम के साथ आयोजित हुआ और इराक के सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया
इराक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक अद्वितीय शीर्ष के रूप में पुरुषों और महिलाओं दोनों के भाग में इस टूर्नामेंट के विभिन्न विषयों के पहले से तीसरे व्यक्ति को कि जो इराकी मंत्रिमंडल संगठन के कुरान की स्थायी समिति के प्रयास से आयोजित किया जाएगा भाग लेंगे
इसके अलावा, इराकी वैज्ञानिक अनुसंधान और उच्च शिक्षा मंत्रालय ने इस प्रतियोगिता के शीर्ष पदों की घोषणा की जिसमें इराक के प्रांत"वासित"की टीम ने पहला स्थान और"अल अम्बार"और"कर्बला"के विश्वविद्यालयों की टीमों ने दूसरा और तीसरा स्थान प्रप्त किया
दरअसल, पिछले साल भी विशेष कर वासित की छात्रों की टीम ने इराक की कुरान करीम की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पहला स्थान प्रप्त किया था
833391