ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) शाखा पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के अनुसार बताया कि मलेशिया में ईरान के इस्लामी गणराज्य के सांस्कृतिक केन्द्र के"अली अकबर ज़ियाई" ने बयान करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में ईरानी कलाकारों के आसार सुलेख और रोशनी, मोज़ेक पत्थर, मोज़ेक लकड़ी, फ़िरोज़े पर कुरानी नक़श,कीमती पत्थरों और बर्तनों पर इस्लामी डिजाइन के विषयों में प्रदर्शित किया जाएगा
उनके कहने के अनुसार कुरानी सॉफ्टवेयर का विमोचन और कुरान करीम की बहूमूल्य मुसहफों की नुमाइश भी इस प्रदर्शनी के अन्य भागों में होगी
ज़ियाई ने इसके अलावा मलेशिया में रह रहे ईरानी कलाकारों से इस प्रदर्शनी के विषय के साथ जुड़े कलाकृति के आसार को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया है
यह याद रहे कि इस साल यह प्रदर्शनी 11 अगस्त से 23 अगस्त तक कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) और पवित्र कुरान की इल्मी एसोसिएशन ने मलेशिया और ईरान की कला एसोसिएशन के सहयोग से शहर कुआलालंपुर के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों के स्थान में आयोजित की जाएगी
833868