IQNA

9:13 - August 07, 2011
समाचार आईडी: 2166221

मिस्र के भविष्य के नेताओं को मुबारक के भाग्य से सबक़ लेना चाहिए

इंटरनेशनल ग्रुप: कल 5 अगस्त को शुक्रवार की नमाज़ के ख़ुतबों में काहिरा की शुक्रवार की नमाज़ के ख़तीब ने मिस्र के भविष्य के नेताओं से आग्रह किया कि इस देश की 25 जनवरी की क्रांतिकारी घटनाओं से मिस्र के पूर्व तानाशाह होस्नी मुबारक के भाग्य से सबक़ लेना चाहिए

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने मिस्र प्रकाशित समाचार पत्र 'अख़बार अल यौम,के अनुसार उद्धृत किया कि काहिरा की मस्जिद'उमर मोकर्रम"के शुक्रवार की नमाज़ के ख़तीब शेख मज़हर शाहीन ने कल के उपदेश में कहा कि मै उन तमाम लोगों के लिए अल्लाह से प्रार्थना कर रहा हूँ कि जो वर्तमान में मिस्र की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर उठाना चाहते हैं वह 25 जनवरी के इन्क़ेलाब की घटनाओं से सही सबक लें
उन्होने इशारा करते हुए कि मिस्र के इन्क़ेलाबी लोगों ने मुश्किल के दिनों को पीछे छोङ दिया है कहा:कि ख़ुदा वन्दे आलम ने मिस्र के लोगों की दुआ क़ुबूल कर ली है अब उन लोगों को मिस्र में सत्तारूढ शासन को हटा देना चाहिए और उनके नेताओं को खुली अदालत में सज़ा दिलवाना चाहिए ताकि पीढियों और भविष्य के नेताओं के लिए आइन्दा इबरत आमूज़ वाक़े हो
837878


captcha