IQNA

10:42 - August 07, 2011
समाचार आईडी: 2166318

बहरीन में आले खलीफा,शासन के विरोधियों में केवल शिया नहीं हैं:

अंतरराष्ट्रीय समूह: कुछ लोग प्रयास कर रहे हैं कि बहरीनी जन आंदोलन को शिया व सुन्नी झगड़ा बनाकर पेश करें और केवल शियों को आले खलीफा,शासन के विरोधियों में परिचित करें जब कि तमाम बहरीनी नागरिक चाहे शिया हों या सुन्नी इस भष्ट सरकार के विरोध में हैं.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) वेबसाइट "Aljazyrah" के हवाले से, "Abdoljalil ख़लील",बहरीन की संसद में "Alvfaq"पार्टी के भूतपूर्व अध्यक्ष ने इस बारे में कहाःकुछ लोग प्रयास कर रहे हैं कि बहरीन के लोगों की मांगों को कुछ धर्मों के अनुयायियों की मांगों के रूप में सीमित करदें लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि हक़ीक़त यह नहीं है और बहरीन के नागरिक शिया और सुन्नी सभी अल खलीफा शासन के ख़िलाफ़ हैं.
उन्होंने कहाः बहरीन के लोगों की मांगें राष्ट्रीय हैं और केवल बहरीन के शिया अल खलीफा विरोधी नहीं हैं, बल्कि इस देश के सभी लोगों ने हाल के वर्षों में इस शासन के ख़िलाफ़ अपने विरोध को व्यक्त किया है और अब इसी विरोध प्रदर्शन को जारी रखे हैं.
उन्होंने शुक्रवार दिन 5अगस्त,को मनामा, बहरीन की राजधानी में,प्रदर्शनकारियों के एक समूह के बीच भाषण देते हुऐ कहा,लोग पूरे बहरीन में राजनीतिक सुधारों तथा संविधान में सुधार के उद्देश्य के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
837941

captcha