IQNA

21:11 - August 20, 2011
समाचार आईडी: 2174188

यमन में क्रांतिकारी बलों की राष्ट्रीय परिषद स्थापितः

अंतर्राष्ट्रीय समूह:"अली अब्दुल्ला सालेह" की सरकार के ख़िलाफ़ येमेनी विपक्षी दलों ने देश में क्रांतिकारी ताक़तों की राष्ट्रीय परिषद का गठन किया.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) उपग्रह नेटवर्क अल आलम की वेबसाइट के हवाले से, विपक्ष अली अब्दुल्ला सालेह के विरोधी येमेनी दलों ने बुधवार 17 अगस्त को "साना"विश्वविद्धालय में ऐक बैठक के बाद क्रांतिकारी बलों की राष्ट्रीय परिषद बनाने की ख़बर दी ताकि यमन में स्वतंत्र राज्य के बनाने में पहला महत्वपूर्ण क़दम हो.
यह रिवोल्यूशनरी परिषद 143 सदस्यीय है जो अली अब्दुल्ला सालेह के विपक्षी येमेनी समूहों और दलों से होगी और यमन में केवल वैध प्रतिनिधि के रूप में अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय समूहों द्वारा मान्यता प्राप्त किऐ जाने का प्रयास करेगी.
यमनी क्रांतिकारी बलों की राष्ट्रीय परिषद निकट भविष्य में इस परिषद के प्रमुख और 20सदस्यी कार्यकारी बोर्ड के चयन के लिए जो सीधे देश चलाने का नेतृत्व करे ऐक बैठक करेगी.
यह परिषद अली अब्दुल्ला सालेह द्वारा यमन में लौटने की घोषणा के कुछ समय बाद बनाई गई और सालेह ने यह भी दावा किया केवल चुनाव के बाद ही सत्ता से अलग होंगे.
846123
captcha