IQNA

6:26 - August 27, 2011
समाचार आईडी: 2177140

मुसलमानों के कार्यकारी संगठन ने बेल्जियम सरकार द्वारा वित्तीय सहायता को काट देने पर विरोध जतायाः

अंतर्राष्ट्रीय समूह: बेल्जियम सरकार,ने मुस्लिम कार्यकारी संगठन(EMB) को वित्तीय सहायता बिना कारण बताऐ बंद करदी है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) वेबसाइट«saphirnews»के हवाले से , बेल्जियम मुस्लिम कार्यकारी संगठन, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त केवल संगठन है जो कि बेल्जियम में मस्जिदों और इस्लामी संघों तथा सरकारी और राजनीतिक अधिकारियों के बीच मध्यस्त के रूप में कार्य करता है.
इस संगठन के प्रमुख ने प्रेस से बात करते हुऐ घोषणा की कि कुछ महीने पहले सरकार ने अपनी वित्तीय सहायता बिना कारण बताऐ व वज़ाहत किऐ इस संगठन को बंद करदी है और वर्तमान में यह संघ वित्तीय संकट से दोचार व मुसल्मान काम करने वालों की सैलरी से जूझ रहा है.
इस बीचबेल्जियम के न्याय मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे की जांच की जा रही है और इस समस्या का समाधान जल्द तलाश कर लिया जाऐगा.
849837

captcha