ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«lefigaro»के अनुसार बताया कि आज 27 अगस्त को एक बयान जारी करके घोषणा की कि फ्रांस की मस्जिदों के जमात के इमामों के साथ साथ कौंसिल के सदस्य सोमवार को एक साथ आयेंगें ताकि ईदे सईदे फितर और रमज़ान मुबारक के आखरी दिन के मोअय्यन करने के बारे में बहस की जा सके
इस बयान के दूसरे हिस्से में आया है: कि 30 अगस्त मंगलवार को ईदुल फितर की संभावना है लेकिन यह संभावना कमजोर है हो सकता है कि ईद 31 अगस्त बुधवार को हो
फ्रांस की मुस्लिम परिषद ने इस बयान के अंत में ईदे सईदे फितर के मौक़े पर इस देश के मुसलमानों को बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि मुस्लिम विद्वानों और विशेषज्ञों के प्रतिनिधियों के विचारों से ईदुल फितर के सटीक दिन को नागरिकों के लिए घोषित किया जाएगा
दरअसल, फ्रांसीसी मुसलमानों ने रमजान मुबारक को 1 अगस्त से शुरु किया है
850294