ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने शाखा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशिया के अनुसार बताया कि यह बैठक 26 अगस्त शुक्रवार यानी रमजान मुबारक के आखिरी शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय Qods दिवस के अवसर पर इस शहर के धार्मिक विचारकों और विद्वानों की उपस्थिति के साथ शियों की जामा मस्जिद(आसफी) में आयोजित की गई और फ़िलिस्तीनी कब्जे वाली भूमि के मुद्दे के बारे में बहस और बातचीत की गई
इसके अलावा समारोह की शुरूआत में लखनऊ शहर के शिया नमाज़ियों में से हजारों लोगों की भागीदारी के साथ हुज्जतुल इस्लाम"सय्यद कलबे जवाद नकवी,की इमामत में जुमे की नमाज़ इस मस्जिद में अदा की गई
अंतर्राष्ट्रीय Qods दिवस के अवसर पर नमाज़े जुमा में भाग लेने वालों ने शहर की मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन किया और शहर में"अमेरिका मुर्दाबाद"और"इजराइल मुर्दाबाद"के नारे लगाए
इस समारोह के अंत में लखनऊ शहर के इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम"सय्यद कलबे जवाद नकवी,ने Qods की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इमाम खुमैनी द्वारा आखिरी जुमा का नाम Qods दिवस रखा गया और रमजान मुबारक के आखिरी जुमा में बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी के लिए प्रत्येक वर्ष प्रदर्शन किया जाता है
इसी तरह सुन्नी भाईयों की मशहूर(टेले वाली मस्जिद)में भी जुमे की नमाज़ जमात से अदा की जाती है और इस समारोह में भाग लेने वालों के शुरू के कार्यक्रम में दुनिया के मुसलमानों के पहले Qibla की आज़ादी के लिए प्रदर्शन किया गया
समारोह में इस जामा मस्जिद के इमामे जुमा ने अपने उपदेश के दौरान कहा कि आज हर मुसलमानों पर कि जो दुनिया के चारों ओर अकसा में रहते हैं उन पर ज़ुल्म हो रहा है और हर दिन कायर इजराइली सेना द्वारा बेगुनाह फिलिस्तीनी भाइयों को दबाने की खबर पहंच रही है
उन्होंने कहा: कि यह अफसोस की बात है कि 75 मुस्लिम देश इस अन्याय पर कि जो फ़िलिस्तीनी मुसलमानों पर हो रहा है लोग चुप हैं और हम अपने दूतावास के माध्यम से भारत सरकार से चाहते हैं कि हमारे संदेश को इसराइल तक पहंचा दें और जितनी जल्दी हो सके इस क़त्ल और लूटपाट से वह बाज़ आ जाए
इस समारोह के अंत में एक बयान पढ़ने के साथ प्रदर्शनकारियों ने फ़िलिस्तीनी के मुसलमानों पर हमले रोको और बहरीन के लोगों को सताए जाने को अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मांग की है
850284